जिला उपभोक्ता फोरम की लोक अदालत 21 मार्च को


सागर | जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर के लंबित प्रकरणों के निराकरण के संदर्भ में परस्पर राजीनामें एवं समझौते के माध्यम से उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर में वृहद लोक अदालत का आयोजन 21 मार्च को किया जाएगा।
    उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर के प्रकरणों से संबंधित अधिवक्ता, पक्षकार अपने प्रकरणों का निराकरण राजीनामें एवं समझौते के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर में उपस्थित होकर करा सकते है।