ग्वालियर। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन ने अपने प्रांतीय सम्मेलन में चार सूत्रीय मांगें सरकार के समक्ष रखीं । उन्होंने कहा कि सरकार उपयंत्रियों की इन मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार करे, जिससे उपयंत्री वर्ग को भविष्य में परेशानी ना हो।
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन के प्रीतम सिंह रावत मीडिया प्रभारी अवध गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा चार मांगों संविदा उपयंत्रियों के नियमितीकरण एवं वर्क चार्ज डिप्लोमा होल्डर्स को नियमित पदस्थापना में करने तथा निचले पद पर कार्यरत डिप्लोमाधारी कर्मचारियों को उपयंत्री पद पर पदोन्नति के साथ रिक्त उपयंत्री पद पर करने, २८ वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले को क्लास वन का वेतनमान प्राप्त कर रहे वरिष्ठ उपयंत्रियों को सहायक यंत्री पद नाम दिये जाने की मांग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई वित्तीय भार शासन पर नहीं आयेगा। अन्य मांगों में ग्रेड पे रूपये ४८०० करने चार स्तरीय वेतनमान ७६०० ग्रेड पे वरिष्ठ उपयंत्रियों को देने की मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय सम्मेलन में इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया को छटवी बार संगठन का प्रांताध्यक्ष चुना गया। वहीं इंजी. सुरेश द्विवेदी को वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष हर्ष ध्वनि से चुना गया।
इस अवसर पर इंजी. एसके शर्मा, इंजी. रविन्द्र सिंह कुशवाह, इंजी. रश्मि शेडगे, इंजी. दिलीप पांण्डे, इंजी. अरविंद शुक्ला, इंजी. उमेश गोयल, इंजी. टीएस जादौन, इंजी. पीएस रघुवंशी, इंजी. संतोष तिवारी, इंजी. जीपी पाठक, इंजी. विमल उपाध्याय, इंजी. जीपीएस भदौरिया, इंजी. एपीएस भदौरिया, इंजी. वीके गुप्ता, इंजी. एलएस सेंगर, इंजी. अरूण कुमार शर्मा, इंजी. अनिल सिंह, इंजी. विकास चौहान, इंजी. अभिषेंक परिहार, इंजी. राजेश शर्मा, इंजी. गिरीश भटेले, इंजी. अतुल तिवारी, इंजी. सुधीर गौड, इंजी. महेन्द्र अग्रवाल, इंजी. बृजेश गुप्ता, इंजी. आरसी गुप्ता, इंजी. राजेश बंसल आदि ने नव निर्मित पदाधिकारियों को बधाई दी है। कार्यक्रम में कोरोना वायरस की चर्चा भी अभियंताओं ने अपने सम्मेलन में की। वहीं कार्यक्रम में प्रत्येक अभियंताओं को सेनेटाइजर उपयोग करने एवं कार्यक्रम में प्रवेश के दौरान सेनेटाइजर का प्रयोग भी किया गया। कार्यक्रम में अधिकतर अभियंताओं ने मास्क का भी उपयोग किया।
छटवी बार चुने राजेन्द्र सिंह भदौरिया को दी बधाई