विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च को


शाजापुर | राज्य शासन के निर्देशानुसार विश्व उपभोक्ता सरंक्षण दिवस का आयोजन 15 मार्च 2020 को किया जायेगा, जिसमें उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में 15 मार्च को दोपहर 12.00 बजे प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
    प्रदर्शनी में नापतौल विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विद्युत वितरण कम्पी, खाद्य विभाग एवं पेट्रोल/डीजल पम्प एवं गैस एजेंसी आदि द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट, पोस्टर, बैनर एवं उपकरण का प्रदर्शन एवं उपभोक्ताओं की शंका का समाधान जानकारी के माध्यम से किया जायेगा।
    इस संबंध में कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने संबंधित विभागों को 15 मार्च को प्रातः 11.00 बजे (1 घण्टा पूर्व) अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी पोस्टर/बैनर एवं उपकरण आदि प्रदर्शनी आवश्यक रूप से लगाने एवं निर्धारित समय पर प्रदर्शनी स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।